साल्हावास: अलग-अलग स्थानो से अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने किया काबू, शस्त्र अधिनियम के तहत थानों में मामले दर्ज-
झज्जर पुलिस की दो अलग-अलग टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानो से अवैध हथियार के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अर्पित जैन के द्वारा जिला में अवैध हथियार रखने वाले दोषियों को पकड़ने के संबंध में कड़े दिशा निर्देशों दिए गए थे दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए पुलिस टीमों ने दो आरोपियों को काबू किया गया।