ब्यौहारी: कलेक्टर पहुंचे बाणसागर डैम, बारिश से पहले की तैयारियों का लिया जायजा
बाणसागर डैम में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने निरीक्षण कर वर्षा ऋतु में जल भराव क्षमता, सिंचाई व्यवस्था और फसल रकबे की जानकारी ली। अधिकारियों से डैम संचालन, जल प्रबंधन और किसानों को मिलने वाले सिंचाई लाभ की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। जन संपर्क विभाग ने शुक्रवार शाम 5 बजे दी है।