बिलग्राम: मल्लावां क्षेत्र में 68.92 लाख की लागत से बनेगा मिसिंग लिंक मार्ग, विधायक ने किया भूमिपूजन
Bilgram, Hardoi | May 21, 2026 बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कड़ी लगातार आगे बढ़ रही है। क्षेत्र के निर्मलनगर (खेरवा) में ग्राम निर्मलनगर (खेरवा) से ग्राम मांझगांव के मध्य बहुप्रतीक्षित मिसिंग लिंक मार्ग के नवनिर्माण कार्य का विधायक आशीष सिंह आशु ने भूमिपूजन किया।