पुनपुन: एमएलसी चुनाव प्रचार थमा, नीरज कुमार को अस्पताल से छुट्टी मिली; अनंत सिंह बोले, 'इस बार टोटका नहीं चलेगा'
Punpun, Patna | Oct 21, 2026 पटना। बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर बुधवार को प्रचार का शोर थम गया। 23 अक्टूबर को मतदान होना है। इसी बीच पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी और मौजूदा एमएलसी नीरज कुमार को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। हार्ट संबंधी परेशानी के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के