बीदासर: बीदासर घंटियाल शराब ठेके वसूली मामले में 5 आरोपी हुए बरी
Bidasar, Churu | May 4, 2026 बीदासर न्यायालय ने वर्ष 2018 में दर्ज जबरन वसूली के मामले में हिस्ट्रीशीटर देवीसिंह खेरिया सहित पांच आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया है। परिवादी बलवंत जाट द्वारा घंटियाल शराब ठेके पर वसूली का मामला दर्ज कराया गया था। न्यायाधीश सरीता कायथ ने सुनवाई के बाद देवीसिंह खेरिया, तिलोकचंद, हनुमानाराम जाखड़, शाहिद उनके साथी को बरी किया है।