बीकानेर: बीकानेर में रेस्टोरेंट पर पुलिस ने की रेड, मैनेजर सहित 5 लोगों को किया हिरासत में
बीकानेर में संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सदर पुलिस ने नगर निगम के पास एक रेस्टोरेंट पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं, दो पुरुषों सहित रेस्टोरेंट मैनेजर को हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यहां बाहरी राज्यों के दो जोड़े ठहरे हुए थे।