कांके: दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत पर हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में जश्न मनाया गया
Kanke, Ranchi | Feb 8, 2025 हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में शनिवार शाम करीब चार बजे दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली जीत को लेकर जश्न मनाया गया। इस दौरान बीजेपी के कई नेता और काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर जश्न मनाया गया और जमकर आतिशबाजी की गई।