कांके: फाइलेरिया नियंत्रण के लिए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम चलाया जाएगा: सिविल सर्जन
Kanke, Ranchi | Feb 8, 2025 सदर अस्पताल में प्रेस वार्ता कर सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने शनिवार दोपहर करीब तीन बजे कहा कि फाइलेरिया नियंत्रण के लिए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 10 फरवरी से 25 फरवरी तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओरमांझी और तमाड़ में निर्धारित है।