चास: सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो के स्वास्थ्य में हुआ सुधार
Chas, Bokaro | Apr 18, 2026 बोकारो मेडिकेंट अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर में इलाजरत सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार उनकी हालत में सकारात्मक बदलाव देखकर समर्थकों और क्षेत्र की जनता में खुशी है।बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने अस्पताल पहुंचकर इंद्रजीत महतो से मुलाकात की।