मोहनलालगंज: नागपंचमी पर मातम में बदली खुशियां, 15 वर्षीय छात्र की गहरे पानी में डूबकर हुई मौत
लखनऊ के गोसाईंगंज क्षेत्र के रकीबाबाद में नागपंचमी के दिन दोस्तों के साथ नहाने गए 15 वर्षीय छात्र आदर्श की पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसा नई जेल के पास अर्धनिर्मित सड़क किनारे हुआ। बताया गया कि बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे में नहाते समय आदर्श अचानक डूब गया। उसे डूबता देख दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण और गोसाईंगंज पुलिस मौके पर पहु