नौगावां सादात: शादी से पहले नकदी और सोने-चांदी के आभूषण लेकर युवती फरार, परिजनों ने थाने में दी तहरीर
नौगावां सादात। थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी से पहले युवती के घर में रखी 30 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। युवती के अचानक घर से लापता होने के बाद परिजन परेशान हैं। परिजनों ने मामले में थाने पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।