श्री बालाजी धाम मंदिर समिति के एक गुट के द्वारा शुक्रवार को प्रेस वार्ता का आयोजन कर यात्रा के बारे में जानकारी दी जा रही थी कि अचानक ही वहां पर दूसरे गुट के द्वारा पहुंचकर उनके साथ मारपीट कर दी गई। मारपीट के दौरान वहां पर जमकर हंगामा हो गया और एक दूसरे के ऊपर कमेटी के गुटों के द्वारा गंभीर आरोप भी लगाए गए।