जनपद मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित फक्कड़ शाह चौक पर शुक्रवार को जुम्मे की नमाज को लेकर जिले के एसएसपी अभिषेक सिंह अलर्ट है। जुम्मे की नमाज के दौरान एसएसपी अभिषेक सिंह द्वारा नगर कोतवाली क्षेत्र के फक्कड़ शाह चौक स्थित मस्जिद के आस-पास संवेदनशील इलाकों में अराजक तत्वों पर ड्रोन से निगरानी कराई गई।