सामरी कुसमी: चांदो मडवा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सरहुल पूजा पर्व
कुसमी सामरी शुक्रवार कुसमी विकासखंड अंतर्गत चांदो मडवा में सरहुल पूजा का पारंपरिक एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर आसपास के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग एकत्रित हुए और प्रकृति पूजा के इस महत्वपूर्ण पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष भी उपस्थित रहे