कुर्था: मोतीपुर बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल-असम चुनाव जीत का जश्न मनाया, विजय जुलूस निकाला
Kurtha, Arwal | May 5, 2026 कुर्था प्रखंड के मोतीपुर बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल एवं असम विधानसभा चुनावों में मिली ऐतिहासिक जीत पर जोरदार जश्न मनाया। कुर्था मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा के नेतृत्व में निकले विजय जुलूस में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। जुलूस के दौरान नारे लगाए गए, लड्डू खिलाए गए और बाजारवासियों को मिठाइयां बांटी गईं।