विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज दिनांक 5 जून 2026 को उप विकास आयुक्त, रोहतास श्री विजय कुमार पांडेय एवं मनरेगा विभाग के अधिकारियों द्वारा सासाराम प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित जीवनशैली को बढ़ावा देने तथा जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन एवं प्रकृति के संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य की आधारशिला हैं। पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के लिए सभी नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने भी पौधारोपण में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।
#iprd
#worldenviromentday
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Department of Environment, Forest & Climate Change, Govt. of Bihar
1 views | Patna, Bihar | Jun 5, 2026