*थाना गड़वार जनपद बलिया पुलिस द्वारा चोरी से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (दक्षिणी) श्री संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नगर श्री सतीश शर्मा व थानाध्यक्ष हितेश कुमार थाना गड़वार बलिया के कुशल नेतृत्व में थाना गड़वार पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि थाना गड़वार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 256/26 धारा 303(2),317(2) बी0एन0एस0 सें सम्बन्धित *01 नफर वांछित अभियुक्त सौरभ कुमार पुत्र टनमन राजभर निवासी बोड़िया थाना सुखपुरा जनपद बलिया* को मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 06.10.2026 को उ0नि0 श्री बाँक बहादुर सिंह मय हमराहियान फोर्स द्वारा सिकटौटी यशस्वी सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के पहले पुलिया के पास से समय करीब 12.15 बजे दिन में नियमानुसार गिरफ्तार किया तथा गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया ।
*सम्बन्धित अभियोग*-
1. मु0अ0सं0 256/26 धारा 303(2),317(2) बी0एन0एस0 थाना गड़वार, जनपद बलिया ।
*अभियुक्त का नाम पता -*
1. सौरभ कुमार पुत्र टनमन राजभर निवासी बोड़िया थाना सुखपुरा जनपद बलिया, उम्र 19 वर्ष,
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*-
1. उ0नि0 बाँक बहादुर सिंह थाना गड़वार जनपद बलिया
2. का0 शिवम पटेल थाना गड़वार जनपद बलिया
3. का0 शुभम यादव थाना गड़वार जनपद बलिया
4. म0आ0 कोमल पटेल थाना गड़वार जनपद बलिया ।
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस ।*
Ballia, Ballia | Oct 6, 2026