Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
image
image
image
image
image

450 रूपये में गैस रिफिल योजना के तहत छिंदवाड़ा की 52,144 हितग्राही बहनों के खातों में 1.26 करोड़ रूपये से अधिक की अनुदान राशि अंतरित समग्र पेंशन योजना के अंतर्गत छिंदवाड़ा जिले के 1,46,730 हितग्राहियों के खातों में 3,490.80 लाख रूपये की पेंशन राशि का भी किया अंतरण =============================================================== मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंगलवार को मंत्रालय भोपाल से 450 रूपये में गैस रिफिल योजना के अंतर्गत पीएम उज्ज्वला योजना एवं गैर-पीएमयूवाई श्रेणी की लाड़ली बहना योजना की पात्र 22 लाख बहनों के खातों में 99 करोड़ रूपये से अधिक की अनुदान राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समग्र पेंशन योजना के अंतर्गत 35 लाख हितग्राहियों के खातों में 211.53 करोड़ रूपये की पेंशन राशि का भी अंतरण किया। इसी के अंतर्गत छिंदवाड़ा जिले की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं गैर-पीएमयूवाई श्रेणी की लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र 52,144 हितग्राही बहनों के खातों में 02 माह, अप्रैल और मई 2026 की अनुदान राशि 1,26,84,148 रूपये का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया गया। इसी प्रकार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समग्र पेंशन योजना के अंतर्गत छिंदवाड़ा जिले के 1,46,730 हितग्राहियों के खातों में 3,490.80 लाख रूपये की पेंशन राशि का भी अंतरण किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन छिंदवाड़ा जिले में कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष में अधिकारियों और हितग्राहियों की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा व सुना गया।

7 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026

MORE NEWS

डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक-11 व 35 में 3 दलों द्वारा 211 घरों में किया गया डेंगू के लार्वा का सर्वे

26 घरों में पाये गये एडीज मच्छर के लार्वा को कराया गया नष्ट
================================================================

डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये मंगलवार को शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक-11 दयानंद सरस्वती एवं वार्ड क्रमांक- 35 कुलबेहरा में स्वास्थ्य विभाग के 3 दलों द्वारा 211 घरों में एडीज मच्छर के लार्वा का सर्वे किया गया। कुल 26 घरों में पाए गए लार्वा को लार्वानाशक दवा डालकर नष्ट कराया गया।
       स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनसमुदाय से अपील की गई है की अपने घर के सभी पानी के कंटेनर, कूलर, फ्रिज, टांके टंकिया, टायर को प्रति सप्ताह जांच ले की एडीज मच्छर के लार्वा तो नहीं पनप रहे व खाली कर सफाई कर दे। पानी के बड़े कंटेनर जिनकी सफाई व ढांकना संभव न हो तो उनमें मीठा तेल प्रति सप्ताह डालें। मच्छरों के काटने से स्वयं बचाव करे, पूरे शरीर ढकने वाले कपड़े पहने, दिन के समय बच्चों व वृद्धों को मच्छरदानी के अंदर सोने की सलाह दी जाये, मॉस्किटो कॉइल का उपयोग करें, शाम के समय नीम की पत्तियों का धुआं करें। तेज बुखार, आंखों के पीछे दर्द, शरीर पर चकते, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ो में दर्द, नाक व मसूड़ों से रक्तस्राव होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क कर डेंगू की जिला चिकित्सालय/छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में डेंगू एलिसा टेस्ट निःशुल्क कराए। इस प्रकार जिले में डेंगू के संचरण के प्रसार को समाप्त/कम करने में सहयोग करें।

डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक-11 व 35 में 3 दलों द्वारा 211 घरों में किया गया डेंगू के लार्वा का सर्वे 26 घरों में पाये गये एडीज मच्छर के लार्वा को कराया गया नष्ट ================================================================ डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये मंगलवार को शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक-11 दयानंद सरस्वती एवं वार्ड क्रमांक- 35 कुलबेहरा में स्वास्थ्य विभाग के 3 दलों द्वारा 211 घरों में एडीज मच्छर के लार्वा का सर्वे किया गया। कुल 26 घरों में पाए गए लार्वा को लार्वानाशक दवा डालकर नष्ट कराया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनसमुदाय से अपील की गई है की अपने घर के सभी पानी के कंटेनर, कूलर, फ्रिज, टांके टंकिया, टायर को प्रति सप्ताह जांच ले की एडीज मच्छर के लार्वा तो नहीं पनप रहे व खाली कर सफाई कर दे। पानी के बड़े कंटेनर जिनकी सफाई व ढांकना संभव न हो तो उनमें मीठा तेल प्रति सप्ताह डालें। मच्छरों के काटने से स्वयं बचाव करे, पूरे शरीर ढकने वाले कपड़े पहने, दिन के समय बच्चों व वृद्धों को मच्छरदानी के अंदर सोने की सलाह दी जाये, मॉस्किटो कॉइल का उपयोग करें, शाम के समय नीम की पत्तियों का धुआं करें। तेज बुखार, आंखों के पीछे दर्द, शरीर पर चकते, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ो में दर्द, नाक व मसूड़ों से रक्तस्राव होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क कर डेंगू की जिला चिकित्सालय/छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में डेंगू एलिसा टेस्ट निःशुल्क कराए। इस प्रकार जिले में डेंगू के संचरण के प्रसार को समाप्त/कम करने में सहयोग करें।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026

उद्यानिकी महाविद्यालय में “एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत वृहद् पौधारोपण एवं नशा मुक्ति अभियान का हुआ आयोजन
=============================================================

उद्यानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ.आर.सी.शर्मा के मार्गदर्शन में आज “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृहद् पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के विषय में अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान तृतीय वर्ष के छात्रों ने “एक पेड़, एक जन्मदिन” का संकल्प लेते हुए अशोक, आँवला, जामुन, नागपुरी संतरा, जम्बेरी, नींबू आदि के पौधों का पौधारोपण किया। साथ ही “नशा मुक्ति युवा विकसित भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत महाविद्यालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने माय भारत पोर्टल पर अपना पंजीयन कर ई-सर्टिफिकेट प्राप्त किया। महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी, अधिकारी एवं छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने तथा समाज, परिवार और युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने का संकल्प एवं शपथ दिलाई गई।
        इसी अभियान के अंतर्गत आगे आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में शैक्षणिक अधिकारी डॉ.गौरव महाजन, प्रोग्राम ऑफिसर राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ.शिखा शर्मा, स्कॉलरशिप इंचार्ज डॉ.हेमलता अहिरवार, तकनीकी अधिकारी डॉ. संध्या बकोड़े, डॉ.करुणा मेश्राम, श्री संत कुमार शर्मा, श्री रोहित साहू, श्री प्रकाश सांवले, श्री राकेश बर्मन, श्री प्रमोद भलावी, श्री कालूराम, श्रीमती मधु जायसवाल, श्रीमती धनी अहिरवार, श्रीमती सुभद्रा एवं समस्त छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही।

उद्यानिकी महाविद्यालय में “एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत वृहद् पौधारोपण एवं नशा मुक्ति अभियान का हुआ आयोजन ============================================================= उद्यानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ.आर.सी.शर्मा के मार्गदर्शन में आज “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृहद् पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के विषय में अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान तृतीय वर्ष के छात्रों ने “एक पेड़, एक जन्मदिन” का संकल्प लेते हुए अशोक, आँवला, जामुन, नागपुरी संतरा, जम्बेरी, नींबू आदि के पौधों का पौधारोपण किया। साथ ही “नशा मुक्ति युवा विकसित भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत महाविद्यालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने माय भारत पोर्टल पर अपना पंजीयन कर ई-सर्टिफिकेट प्राप्त किया। महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी, अधिकारी एवं छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने तथा समाज, परिवार और युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने का संकल्प एवं शपथ दिलाई गई। इसी अभियान के अंतर्गत आगे आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में शैक्षणिक अधिकारी डॉ.गौरव महाजन, प्रोग्राम ऑफिसर राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ.शिखा शर्मा, स्कॉलरशिप इंचार्ज डॉ.हेमलता अहिरवार, तकनीकी अधिकारी डॉ. संध्या बकोड़े, डॉ.करुणा मेश्राम, श्री संत कुमार शर्मा, श्री रोहित साहू, श्री प्रकाश सांवले, श्री राकेश बर्मन, श्री प्रमोद भलावी, श्री कालूराम, श्रीमती मधु जायसवाल, श्रीमती धनी अहिरवार, श्रीमती सुभद्रा एवं समस्त छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026

LIVE: पवित्र श्रावण मास के अवसर पर उज्जैन में भगवान श्री महाकाल की द्वितीय सवारी का नगर भ्रमण

LIVE: पवित्र श्रावण मास के अवसर पर उज्जैन में भगवान श्री महाकाल की द्वितीय सवारी का नगर भ्रमण

Chhindwara, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026

जन सेवा में संवेदनशीलता सर्वोपरी- मुख्यमंत्री डॉ.यादव

जन समस्याओं के निराकरण में लापरवाही पर मुख्यमंत्री का एक्शन

सीएमएचओ, तहसीलदार एवं पटवारी निलंबित, सीईओ जनपद और श्रम अधिकारी की एक-एक 

वेतनवृध्दि रोकने के आदेश, अन्य तीन को नोटिस

जिला समाधान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आमजनों की लंबित शिकायतों की गंभीरतापूर्वक  सुनवाई की
==========================================================

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत छिंदवाड़ा जिले में आयोजित जिला समाधान कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर लंबित शिकायतों की आवेदकों की उपस्थिति में एक-एक कर समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही, उदासीनता अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। समीक्षा के दौरान जिन प्रकरणों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई, उन पर उन्होंने तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही पात्र हितग्राहियों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराते हुए योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
  सुनवाई के दौरान आवेदिका मीना बंजारा ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई। समीक्षा में पाया गया कि परासिया तहसील के संबंधित पटवारी द्वारा गलत प्रतिवेदन प्रस्तुत किए जाने के कारण आवेदिका योजना के लाभ से वंचित रही। मामले को गंभीर मानते हुए मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने परासिया तहसील की तहसीलदार सुश्री सुनैयना ब्रम्हे एवं हल्का पटवारी श्री सिध्दांत साहू को निलंबित करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता के माध्यम से आवेदिका को एक वर्ष की सहायता राशि प्रदान करने के भी निर्देश दिए।
 आवेदिका श्रीमती सीमा तुमराम ने बताया कि उन्होंने प्रसूति सहायता राशि नहीं मिलने की शिकायत की थीं। जांच में सामने आया कि पोर्टल पर दर्ज त्रुटिपूर्ण जानकारी के कारण उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल सका। इसे विभागीय लापरवाही मानते हुए मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी छिन्दवाड़ा डॉ.नरेश गोन्नाड़े को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।
 आवेदिका मानवती वर्मा ने बताया कि वर्ष 2022 में पति श्री संतोष वर्मा की मृत्यु के बाद उन्हें पात्रता अनुसार मुख्यमंत्री संबल योजना अंतर्गत अंत्येष्टि एवं अनुग्रह सहायता राशि नहीं मिली जिसकी उन्होंने सीएम हेल्पलाईन में शिकायत दर्ज कराई थीं। प्रकरण में लापरवाही पाए जाने पर मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चौरई श्री तरूण राहंगडाले तथा तत्कालीन श्रम अधिकारी श्री धम्मदीप भगत की एक-एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए।
 आवेदक गोविंद नायक ने बताया कि उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में भू-अभिलेख दुरुस्तीकरण से संबंधित शिकायत प्रस्तुत की। समीक्षा में पाया गया कि एसडीएम द्वारा आदेश जारी किए जाने के बावजूद अभिलेखों में सुधार नहीं किया गया। इस पर मुख्यमंत्री ने एसडीएम चौरई को कारण बताओ नोटिस तथा तहसीलदार चौरई एवं संबंधित हल्का पटवारी की एक-एक वार्षिक वेतन वृध्दि रोकने के निर्देश दिए। 
 आवेदक श्री मनोहर सिंह ने बताया कि उन्होंने अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त होने वाली आर्थिक सहायता नहीं मिलने की शिकायत की थी। समीक्षा के दौरान बताया गया कि बैंक खाते की लेनदेन सीमा कम होने के कारण सहायता राशि का भुगतान नहीं हो पा रहा था। चूंकि आवेदक का बैंक खाता सीहोर जिले में संचालित था, इसलिए आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई कर भुगतान सुनिश्चित किया जा चुका है।
 आवेदिका श्रीमती भावना डेहरिया ने प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत सब्सिडी नहीं मिलने की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई कर पात्र हितग्राही को योजना का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
 बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभागवार समीक्षा करते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति तथा सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण की स्थिति का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने राजस्व, नल-जल, ऊर्जा, पुलिस सहित सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शिकायत करने की नौबत नहीं आनी चाहिए। प्रत्येक प्रकरण का निर्धारित समय-सीमा में पारदर्शी, संवेदनशील एवं जवाबदेह तरीके से निराकरण सुनिश्चित किया जाए
 मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः विद्यालयों में प्रवेश दिलाने, सभी शिक्षकों की शत-प्रतिशत ई-अटेंडेंस सुनिश्चित करने तथा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं प्रभावितों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण ही सुशासन की सबसे बड़ी पहचान है तथा प्रत्येक अधिकारी को जनसेवा के प्रति संवेदनशील और जवाबदेह कार्यशैली अपनानी होगी। 
 कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह, सांसद श्री विवेक बंटी साहू, विधायक श्री कमलेश प्रताप शाह, महापौर श्री विक्रम आहके,श्री शेषराव यादव, मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल, सचिव श्री सुदाम खाड़े, संभागायुक्त श्री धनंजय सिंह, कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन, पुलिस अधीक्षक श्री अजय पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जन सेवा में संवेदनशीलता सर्वोपरी- मुख्यमंत्री डॉ.यादव जन समस्याओं के निराकरण में लापरवाही पर मुख्यमंत्री का एक्शन सीएमएचओ, तहसीलदार एवं पटवारी निलंबित, सीईओ जनपद और श्रम अधिकारी की एक-एक वेतनवृध्दि रोकने के आदेश, अन्य तीन को नोटिस जिला समाधान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आमजनों की लंबित शिकायतों की गंभीरतापूर्वक सुनवाई की ========================================================== मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत छिंदवाड़ा जिले में आयोजित जिला समाधान कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर लंबित शिकायतों की आवेदकों की उपस्थिति में एक-एक कर समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही, उदासीनता अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। समीक्षा के दौरान जिन प्रकरणों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई, उन पर उन्होंने तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही पात्र हितग्राहियों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराते हुए योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। सुनवाई के दौरान आवेदिका मीना बंजारा ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई। समीक्षा में पाया गया कि परासिया तहसील के संबंधित पटवारी द्वारा गलत प्रतिवेदन प्रस्तुत किए जाने के कारण आवेदिका योजना के लाभ से वंचित रही। मामले को गंभीर मानते हुए मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने परासिया तहसील की तहसीलदार सुश्री सुनैयना ब्रम्हे एवं हल्का पटवारी श्री सिध्दांत साहू को निलंबित करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता के माध्यम से आवेदिका को एक वर्ष की सहायता राशि प्रदान करने के भी निर्देश दिए। आवेदिका श्रीमती सीमा तुमराम ने बताया कि उन्होंने प्रसूति सहायता राशि नहीं मिलने की शिकायत की थीं। जांच में सामने आया कि पोर्टल पर दर्ज त्रुटिपूर्ण जानकारी के कारण उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल सका। इसे विभागीय लापरवाही मानते हुए मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी छिन्दवाड़ा डॉ.नरेश गोन्नाड़े को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। आवेदिका मानवती वर्मा ने बताया कि वर्ष 2022 में पति श्री संतोष वर्मा की मृत्यु के बाद उन्हें पात्रता अनुसार मुख्यमंत्री संबल योजना अंतर्गत अंत्येष्टि एवं अनुग्रह सहायता राशि नहीं मिली जिसकी उन्होंने सीएम हेल्पलाईन में शिकायत दर्ज कराई थीं। प्रकरण में लापरवाही पाए जाने पर मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चौरई श्री तरूण राहंगडाले तथा तत्कालीन श्रम अधिकारी श्री धम्मदीप भगत की एक-एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। आवेदक गोविंद नायक ने बताया कि उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में भू-अभिलेख दुरुस्तीकरण से संबंधित शिकायत प्रस्तुत की। समीक्षा में पाया गया कि एसडीएम द्वारा आदेश जारी किए जाने के बावजूद अभिलेखों में सुधार नहीं किया गया। इस पर मुख्यमंत्री ने एसडीएम चौरई को कारण बताओ नोटिस तथा तहसीलदार चौरई एवं संबंधित हल्का पटवारी की एक-एक वार्षिक वेतन वृध्दि रोकने के निर्देश दिए। आवेदक श्री मनोहर सिंह ने बताया कि उन्होंने अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त होने वाली आर्थिक सहायता नहीं मिलने की शिकायत की थी। समीक्षा के दौरान बताया गया कि बैंक खाते की लेनदेन सीमा कम होने के कारण सहायता राशि का भुगतान नहीं हो पा रहा था। चूंकि आवेदक का बैंक खाता सीहोर जिले में संचालित था, इसलिए आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई कर भुगतान सुनिश्चित किया जा चुका है। आवेदिका श्रीमती भावना डेहरिया ने प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत सब्सिडी नहीं मिलने की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई कर पात्र हितग्राही को योजना का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभागवार समीक्षा करते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति तथा सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण की स्थिति का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने राजस्व, नल-जल, ऊर्जा, पुलिस सहित सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शिकायत करने की नौबत नहीं आनी चाहिए। प्रत्येक प्रकरण का निर्धारित समय-सीमा में पारदर्शी, संवेदनशील एवं जवाबदेह तरीके से निराकरण सुनिश्चित किया जाए मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः विद्यालयों में प्रवेश दिलाने, सभी शिक्षकों की शत-प्रतिशत ई-अटेंडेंस सुनिश्चित करने तथा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं प्रभावितों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण ही सुशासन की सबसे बड़ी पहचान है तथा प्रत्येक अधिकारी को जनसेवा के प्रति संवेदनशील और जवाबदेह कार्यशैली अपनानी होगी। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह, सांसद श्री विवेक बंटी साहू, विधायक श्री कमलेश प्रताप शाह, महापौर श्री विक्रम आहके,श्री शेषराव यादव, मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल, सचिव श्री सुदाम खाड़े, संभागायुक्त श्री धनंजय सिंह, कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन, पुलिस अधीक्षक श्री अजय पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

450 रूपये में गैस रिफिल योजना के तहत छिंदवाड़ा की 52,144 हितग्राही बहनों के खातों में 1.26 करोड़ रूपये से अधिक की अनुदान राशि अंतरित समग्र पेंशन योजना के अंतर्गत छिंदवाड़ा जिले के 1,46,730 हितग्राहियों के खातों में 3,490.80 लाख रूपये की पेंशन राशि का भी किया अंतरण =============================================================== मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंगलवार को मंत्रालय भोपाल से 450 रूपये में गैस रिफिल योजना के अंतर्गत पीएम उज्ज्वला योजना एवं गैर-पीएमयूवाई श्रेणी की लाड़ली बहना योजना की पात्र 22 लाख बहनों के खातों में 99 करोड़ रूपये से अधिक की अनुदान राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समग्र पेंशन योजना के अंतर्गत 35 लाख हितग्राहियों के खातों में 211.53 करोड़ रूपये की पेंशन राशि का भी अंतरण किया। इसी के अंतर्गत छिंदवाड़ा जिले की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं गैर-पीएमयूवाई श्रेणी की लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र 52,144 हितग्राही बहनों के खातों में 02 माह, अप्रैल और मई 2026 की अनुदान राशि 1,26,84,148 रूपये का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया गया। इसी प्रकार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समग्र पेंशन योजना के अंतर्गत छिंदवाड़ा जिले के 1,46,730 हितग्राहियों के खातों में 3,490.80 लाख रूपये की पेंशन राशि का भी अंतरण किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन छिंदवाड़ा जिले में कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष में अधिकारियों और हितग्राहियों की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा व सुना गया। - Chhindwara News