प्रतापगढ़: भंवर सेमला में युवक का शव घर में मिला, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया
प्रतापगढ़। जिले के सुहागपुरा थाना क्षेत्र के भंवर सेमला गांव में एक युवक का शव उसके ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने और हत्या कर शव घर में छोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार भंवर सेमला निवासी मोहन मीणा बुधवा