मधेपुरा जिलाधिकारी अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अतिक्रमित विद्यालय भूमि के मुद्दे पर गंभीरता दिखाते हुए संबंधित अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने को कहा।