चकाई: अंबेडकर प्रतिमा स्थल के समीप आदिवासियों ने विभिन्न मांगों को लेकर की बैठक
Chakai, Jamui | Dec 29, 2024 रविवार को 11 बजे चकाई प्रखंड मुख्यालय स्थित आबेडकर प्रतिमा स्थल के समीप आदिवासियों की एक बड़ी बैठक शिवलाल हेंब्रम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में चकाई प्रखंड के पोझा पंचायत अंतर्गत चीहरा और बेहरा में जबरन चालू रसीद वाले जमीन पर सरकार द्वारा मनमाने तरीके से अतिक्रमण की घोर निंदा की गई।