भभुआ: मोहनिया चेक पोस्ट व रेलवे स्टेशन रोड से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, भारी मात्रा में शराब बरामद
Bhabua, Kaimur | Apr 27, 2026 मोहनियां चेक पोस्ट व रेलवे स्टेशन रोड से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आज सोमवार को 11:30 बजे उत्पाद थानाध्यक्ष गुंजेश कुमार ने बताया कि मोहनिया चेक पोस्ट से गिरफ्तार गाजीपुर के जमानिया थाना अंतर्गत नरियाव गांव निवासी नयन वर्मा एवं नीतीश कुमार बताया जाता है। जबकि सोनहन थाना क्षेत्र के पिया गांव निवासी अनिल सिंह यादव बताया गया है।