मेहदावल: संतकबीरनगर में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, चाकू भी बरामद
संतकबीरनगर के बेलहरकला में जमीन विवाद के चलते वादी पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी विवेकानन्द राय को पुलिस ने पिपरी तिराहा से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। आरोपी को न्यायालय भेजा गया।