अशोक नगर: रीवा घटना पर जैन समाज का आक्रोश, मौन जुलूस निकालकर सीबीआई जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
रीवा में पूज्य आर्यिका माताजी को कथित रूप से वाहन से कुचलने की घटना के विरोध में सोमवार सुबह 10 बजे अशोकनगर में जैन समाज ने आक्रोश व्यक्त किया। समाजजनों ने शहर के सुभाषगंज स्थित जैन मंदिर से मौन जुलूस निकाला और घटना के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। इस प्रदर्शन में जैन समाज के साथ अन्य समाजों के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।