परिहार: परिहार में एक और अवैध क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से हड़कंप
परिहार। अवैध अस्पतालों और क्लिनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को परिहार के धामी टोल स्थित मेघा क्लिनिक को सील कर दिया गया। यह कार्रवाई लोक शिकायत के आलोक में जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई।क्लिनिक को सील करने पहुंची टीम में BDO खाना प्रभारी और सीएससी प्रभारी शामिल थे।