मेहगांव: गोवंश को रोड पर से हटाने में विफल रहने एवं गौवंश की मृत्यु होने पर कलेक्टर ने कन्हारी पंचायत सचिव को किया निलंबित।
Mehgaon, Bhind | Aug 29, 2024 जनपद पंचायत मेहगांव की ग्राम पंचायत कन्हारी में गौ वंश को रोड पर से हटाने में विफल रहने के कारण गौ वंश की मृत्यु होने पर कन्हारी पंचायत सचिव श्रीमती अर्चना शर्मा को कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में पंचायत सचिव श्रीमती अर्चना शर्मा का मुख्यालय जनपद पंचायत मेहगांव रहेगा।