सिमरिया: महाराज सागर की बदलेगी सूरत: जनभागीदारी से जलकुंभी हटाओ अभियान शुरू
"मध्यप्रदेश में 'जल गंगा संवर्धन अभियान' अब एक जन-आंदोलन बन चुका है। इसी कड़ी में आज पन्ना के ऐतिहासिक महाराज सागर तालाब के कायाकल्प का कार्य शुरू हुआ। जन अभियान परिषद के नेतृत्व में नागरिकों ने श्रमदान कर जलकुंभी हटाई। यह अभियान 30 जून तक चलेगा, जिसमें जल चौपाल के जरिए ग्रामीणों को जल संरक्षण हेतु जागरूक भी किया जा रहा है।"