बेगूसराय: FCI थाना की पुलिस ने आत्महत्या करने जा रही महिला को रोका, SP ने दी जानकारी
एफसीएस थाना की पुलिस ने आत्महत्या करने जा रही 01 महिला को रोक कर अनहोनी की घटना को रोक दिया है. इस बात की जानकारी सोमवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि एफसीआई थाना की पुलिस टीम ने देखा कि 01 महिला काफी परेशान बिना पैर में चप्पल के सिमरिया की ओर जा रही है.