गुमला: डीसी के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर विद्यालय का निरीक्षण किया
Gumla, Gumla | Sep 2, 2025 प्रेरणा दीक्षित द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिले के वरीय अधिकारियों द्वारा लगातार विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी जववंती देवगम द्वारा +2 उच्च विद्यालय तथा अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर पूर्णिमा कुमारी द्वारा झारखंड बालिका आवासीय उच्च विद्यालय का दौरा किया गया।