गुमला: 67 वाहन चालकों पर हुई कार्रवाई, ₹1,27,000 का जुर्माना वसूला गया
Gumla, Gumla | Sep 2, 2025 सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक गुमला के कड़े निर्देश पर मंगलवार को व्यापक वाहन जाँच अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) ज्ञान शंकर जायसवाल ने बायपास रोड के पास किया।जंहा सघन अभियान के दौरान 67 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई और कुल ₹1,27,000 (एक लाख सत्ताईस हजार रुपये) का जुर्माना वसूला गया