जतारा: बैरवार:प्रभारी मंत्री का रिश्तेदार" बताकर दबंगई? जनपद अध्यक्ष पर जमीन कब्जाने के गंभीर आरोप
जतारा जनपद पंचायत अध्यक्ष रेखा महेश यादव और उनके बेटे अनीकेत यादव पर ग्राम बैरवार के ग्रामीणों ने जमीन हड़पने, फर्जी सीमांकन कराने और राजनीतिक दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। कलेक्टर को दिए आवेदन में ग्रामीणों ने दावा किया कि आरोपियों ने पटवारी से मिलीभगत कर गरीबों की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की।