कोरांव: सपा कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के अभद्र बयान को लेकर किया प्रदर्शन
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बुधवार शाम कोरांव थाना मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में नारेबाजी की और एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र सौंपा। यह प्रदर्शन अयोध्या राम मंदिर में चंदा गड़बड़ी मामले से जुड़ा है।