जमुई: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद इस्लामनगर के पास आक्रोशित लोगों ने दो ट्रकों को आग के हवाले किया, जमकर काटा बवाल
Jamui, Jamui | Mar 3, 2025 इस्लाम नगर के पास सोमवार की देर शाम करीब 8:00 एक- दूसरे से ओवरटेक करने के दौरान दो ट्रक के बीच में फंसने के बाद कुचलकर भछियार वार्ड संख्या 26 निवासी महेश ठाकुर के पुत्र अजय ठाकुर की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चालक और उपचालक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी और दो ट्रक में आग लगा दिया।