कराहल: पेट्रोल भरने को लेकर युवक से मारपीट, आवदा थाने में मामला दर्ज
श्योपुर - जिले के आवदा थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ पेट्रोल भरने की बात को लेकर शुक्रवार को दोपहर 3:30 बजे एक आरोपी ने गाली गलौच करते हुए मारपीट कर दी तथा जान से मारने की धमकी दे डाली मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शुक्रवार को रात्रि 9:00 बजे केस दर्ज कर लिया है पुलिस ने यह जानकारी शनिवार को दोपहर 12:00 बजे दी है