कराहल: पुरानी रंजिश के चलते युवक से मारपीट, कराहल थाने में मामला दर्ज
श्योपुर - जिले के कराहल थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ तीन आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार को रात्रि 8:00 बजे गाली गलौच करते हुए मारपीट कर दी एवं जान से मारने की धमकी दे डाली पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ बुधवार को रात्रि 8:30 बजे केस दर्ज कर लिया है पुलिस ने यह जानकारी गुरुवार को सुबह 9:00 बजे दी है