कराहल: बोर से पानी न देने पर मारपीट, कराहल थाने में मामला दर्ज
श्योपुर - जिले के कराहल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति के साथ बोर से पानी न देने की बात पर गुरुवार को शाम 6:00 बजे चार आरोपियों ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी तथा जान से मारने की धमकी दे डाली मामले में पुलिस ने गुरुवार को रात्रि 10:00 बजे आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है पुलिस ने यह जानकारी शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे दी है