कराहल: कराहल में आबकारी के चार मामले दर्ज, 1 लाख 19 हजार रुपये की अवैध शराब ज़ब्त
श्योपुर - कलेक्टर अर्पित वर्मा द्वारा मदिरा के अवैध संग्रह विक्रय परिवहन पर कड़ा नियंत्रण रखने के लिए दिए गए निर्देशों के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी कमल सिंह सिकरवार के नेतृत्व में श्योपुर जिले में अवैध मदिरा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे आबकारी पुलिस द्वारा कराहल के सेमरा गांव में दबिश दी गई