समाजवादी लोहिया वाहिनी की 31 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी घोषित
ग्रेटर नोएडा में समाजवादी लोहिया वाहिनी, गौतम बुद्ध नगर की नवगठित 31 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। संगठनात्मक बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकुमार भाटी और विशिष्ट अतिथि सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अक्षय चौधरी मौजूद रहे।
लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष प्रतीक भाटी ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए अनुज नागर को जिला महासचिव और अभिषेक भाटी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। कार्यकारिणी में 7 उपाध्यक्ष, 14 सचिव और 8 कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं।
इस दौरान वरिष्ठ नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाजवादी पार्टी की नीतियों और डॉ. राम मनोहर लोहिया के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं, पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ और जमीनी स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रोहित मत्ते, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष दीपक नागर, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मोहित नागर, छात्र सभा के प्रदेश सचिव प्रशांत भाटी, वकील सिद्दीकी, हरीश खारी, विशेष मुखिया और हैप्पी पंडित समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Aug 23, 2026