हाथरस: कैलोरा चौराहे के पास रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, घायल युवक को पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से कराया अस्पताल में भर्ती
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कैलोरा चौराहे के पास रोडवेज बस ने 1 बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल बाइक सवार युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया है। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों द्वारा घायल हुए युवक का उपचार जारी है।