नबीनगर: चिरौली मध्य विद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विधिक सेवा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
नबीनगर प्रखंड के चिरौली मध्य विद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विधिक सेवा दिवस पर रविवार की सुबह 11 बजे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गयी. पैनल अधिवक्ता चंद्रकांता कुमारी ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से उन्हें नि:शुल्क अधिवक्ता की सुविधा, लोक अदालत के फायदे, कल्याणकारी योजनाएं और उनके लाभ कैसे प्राप्त करें से संबंधित जानकारी लोगों को दी गयी.