जमुई: सदर अस्पताल के एसएनसीयू में तीन वार्मर मशीनें हुईं खराब
Jamui, Jamui | Jul 18, 2025 सदर अस्पताल के एसएनसीयू में लगे 11 वार्मर मशीन में से तीन वार्मर मशीन गुरुवार से खराब हो गया। जिस कारण अस्पताल पहुंचने वालो नवजात के परिजनों को मोटी रकम खर्च कर निजी क्लीनिक के एसएनसीयू में भर्ती कराना पड़ रहा है। जिसके लिए उन्हें मोटी रकम भी खर्च करना पड़ रहा है। वही शुक्रवार की सुबह 10 बजे को आधा दर्जन से अधिक नवजात अस्पताल पंहुचा लेकिन इलाज नहीं हुआ।