धनौरा: गजरौला नगर पालिका में वोट की बैठक का आयोजन, तीन वार्ड सभासद नहीं पहुंचे, विकास कार्यों पर पालिका अध्यक्ष ने लगाई मोहर
शनिवार को पूर्वान्ह 11बजे गजरौला में नगर पालिका परिषद बोर्ड की बजट बैठक आहूत की गई। पालिकाध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी निर्धारित समय पर पहुंच गईं। पालिका के कुल 25 सभासदों में से दो महिला एवं एक पुरुष सभासद बैठक में नहीं आए। पालिका में निर्माण लिपिक आदेश अग्रवाल ने बैठक का प्रस्ताव पढ़कर सुनाया।