बीकानेर: गुरुवार से बीकानेर शहर में नियमित जलापूर्ति शुरू, एक माह बाद पहुंचा पानी
करीब एक महीने से चल रही नहरबंदी के बाद बुधवार को पंजाब से छोड़ा गया नहरी पानी बीछवाल और शोभासर जलाशयों तक पहुंच गया। इसके साथ ही जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने गुरुवार, 21 मई से बीकानेर शहर में नियमित जलापूर्ति शुरू करने की घोषणा की है। विभाग के अनुसार दोपहर 2:30 बजे बीछवाल और शाम 5:10 बजे शोभासर जलाशय में पानी पहुंचा, जहां अधिकारियों ने पूजा-अर्चना कर ज