फारबिसगंज: रामपुर के पास NH-57 पर स्कॉर्पियों और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
फारबिसगंज में एनएच 57 पर रामपुर के समीप स्कार्पियो और मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर में एक युवक की मौत हो गई. इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायलों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया.घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही फारबिसगंज पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई.