फारबिसगंज: फारबिसगंज हवाई फील्ड में विशाल जनसभा का आयोजन जमकर कांग्रेस राजद पर बरसे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
अररिया के फारबिसगंज में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा 2024 का चुनाव बिहार को मजबूत और समृद्ध बनाने का है।बिहार के लोगों में परिश्रम का जज्बा है। विपक्ष पर हमलावर होते हुए पीएम ने कहा आरजेडी कांग्रेस और इंडी गठबंधन को संविधान की चिंता नहीं है। एक समय था बिहार में बूथ लूट लिए जाते थे। देश की ईमानदार जनता को ईवीएम की ताकत मिली।