फारबिसगंज: अररिया: खाबसपुर में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक युवक घायल, इलाज जारी
सिमराहा थाना क्षेत्र के खाबसपुर वार्ड संख्या 3 में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल युवक का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायल युवक खवासपुर वार्ड संख्या तीन निवासी मोहम्मद इकबाल बताएं जा रहे है.