फारबिसगंज: फारबिसगंज बाजार में अनियंत्रित बाइक की टक्कर से घायल हुआ साइकिल सवार व्यक्ति, अस्पताल में कराया गया भर्ती
फारबिसगंज बाजार में एक अनियंत्रित बाइक सवार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया.जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल साइकिल सवार का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायल साइकिल सवार नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के पलासी निवासी उदयानंद मंडल बताइए जा रहे है.