हज़ारीबाग: एसपी कार्यालय में आगामी विधानसभा चुनाव और दुर्गा पूजा के अवसर पर सुरक्षा की तैयारी को लेकर एसपी ने की समीक्षा बैठक
हजारीबाग जिले में आगामी विधानसभा चुनाव और दुर्गा पूजा के अवसर पर सुरक्षा की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का नेतृत्व एसपी अरविंद कुमार सिंह ने किया और इसमें जिले के सभी डीएसपी और थानेदारों ने हिस्सा लिया।बैठक के दौरान एसपी ने मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और इस संबंध में विस्तृत चर्चा की।