धनौरा: बिजली घर से कंप्यूटर ऑपरेटर को हटाया गया, गजरौला फाजलपुर बिजली घर पर धरने पर बैठे कर्मचारी
फाजलपुर बिजली घर पर कंप्यूटर ऑपरेटर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों का कहना है कि कंप्यूटर ऑपरेटरों की संख्या कम की जा रही है। इसी के तहत उन्होंने धरना प्रदर्शन किया है। जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान अधिशासी अभियंता नीरज कुमार ने बताया है कि जल्दी ही कर्मचारियों की समस्या का समाधान कर दिया।