धनौरा: गजरौला भानपुर रेलवे फाटक के पास अनियंत्रित होकर पलटा कैंटर, चालक हुआ घायल
गजरौला भानपुर रेलवे फाटक के पास अनियंत्रित होकर पलटा कैंटर चालक घायल लोगों ने कराया अस्पताल में भर्ती, प्राप्त जानकारी के अनुसार कैन्टर चालक साबिर निवासी संभल ने बताया है कि वह उत्तराखंड से अपने कैंटर में बजर फूड लेकर गजरौला भानपुर रेलवे फाटक के पास आया था। सोमवार को लगभग 10:00 बजे उसका कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चालक साबिर घायल हो गया।